गोरखपुर, दिसम्बर 14 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत गोरक्षप्रांत में 1900 हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी शुरूआत आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के सोमवार को आगमन से होगी। तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे दत्तात्रेय होसबाले 17 दिसंबर को दोपहर 02 बजे मालवीय नगर स्थित खोराबार खेल मैदान में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें श्रीराम बस्ती के हर घर से हिंदू समाज की सहभागिता होगी। इस दौरान संघ कार्यवाह प्रखर हिंदूत्व का जागरण, हिंदू राष्ट्र की संकल्पना, पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन, हिंदू समाज की एकता, भारत-भारतीयता और राष्ट्र-राष्ट्रीयता जैसे विषयों पर विचार रखेंगे। असल में गोरखपुर महानगर में एक महीने में 124 हिंदू सम्मेलन कराने की तैयारी है। इसके लिए 160 बस्तियों को चिन्हित है...