कल आएंगे राज्यपाल, दो घंटे रहेंगे, 16 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त
जमशेदपुर, मई 31 -- राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सोमवार को टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंच रहे हैं। वे 11.30 बजे सड़क मार्ग से बारीडीह स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचेंगे और दो घंटे तक कार्यक्रम में रुककर 1.30 बजे सड़क मार्ग से ही वापस लौट जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के अलावा उनका कहीं और जाने का कार्यक्रम नहीं है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर 14 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किये गये हैं। उनके साथ पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। इन सभी की प्रतिनियुक्त का संयुक्त आदेश उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी पीयूष पांडेय ने जारी कर दिया है। किसी वजह से अगर राज्यपाल रास्ते में पड़ने वाले सर्किट हाउस में प्रवेश करते हैं तो वहां भी दो मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- आज पूरा शहर टेम्पररी रेड जोन और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.