आजमगढ़, अप्रैल 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ आएंगे। वह कंधरापुर क्षेत्र के मिरिया रेहड़ी गांव में स्थापित डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के आगमन की खबर मिलते ही अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य तैयारियों में जुट गए हैं। जिला दुग्ध विकास अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि कंधरापुर क्षेत्र के मिरिया रेहड़ी गांव में बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड गोरखपुर की ओर से डेयरी प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 80 हजार लीटर दुग्ध भंडारण की है। क्षेत्र के पशुपालक और समितियों के माध्यम से दूध खरीदा जाएगा। इसके बाद उसे गोरखपुर स्थित कंपनी में भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को डेयरी प्लांट का उद्धाटन करेंगे। हालांकि अभी सीएम का प...