मैनपुरी, मार्च 13 -- भोगांव। नगर के रसूलाबाद स्थित एसआरआरडी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कल यानि 15 मार्च को प्रात: 11 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा योग ऋषि बाबा रामदेव पहुंचेंगे। वह भारतीय शिक्षा बोर्ड के शिक्षा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ कर विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। बाबा रामदेव के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार को एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ रामकृष्ण द्विवेदी और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि बाबा रामदेव हेलीकॉप्टर के जरिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की देखरेख में विद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.