जौनपुर, मार्च 21 -- जौनपुर। गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रविवार को जिले में आएंगे। वह वैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेंगे। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ.विनोद प्रसाद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन टीडी इंटर कालेज के ठा.मारकण्डेय सिंह सभागार में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा सिंगरामऊ कुंवर जय सिंह करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...