बहराइच, जून 23 -- बहराइच। पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि 25 जून को बहराइच आएंगे। दोपहर 2 बजे निरीक्षण भवन में डीपीआरओ, समाज कल्याण, जल निगम, आबकारी, मंडी सचिव समेत अधिकारियों संग पीएम आदर्श ग्राम योजना पर बैठक करेंगे। एमएस एक्ट 2013 के क्रियान्वयन की भी समीक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...