बक्सर, फरवरी 11 -- युवा के लिए ---- बक्सर। शहर के आईटीआई परिसर में स्थित जिला नियोजनालय में आगामी 13 फरवरी को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन होगा। जिसमें ब्लिंकिट कंपनी की ओर से पांचवीं पास अभ्यर्थियों को पिकर, पैकर व लोडर के कुल 100 पदों पर चयन किया जाएगा। जिनका कार्यस्थल गुरुग्राम व दिल्ली होगा। वहीं उत्कर्ष बैंक की ओर से बिहार में कलेक्शन ऑफिसर के कुल 100 पदों पर इंटर पास अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा। जबकि याजकी कंपनी द्वारा पुणे में मशीन ऑपरेटर के कुल 100 पदों पर दसवीं पास युवाओं का चयन किया जाएगा। यह कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन कैम्प पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक आवेदकों से अपील है कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, फोटो इत्यादि प्रमाण पत्र के साथ एक दिवसीय जॉब कैंप में भाग लेकर अवसर का लाभ उठा सकते है।

हिंदी ...