भागलपुर, फरवरी 24 -- बिहपुर प्रखंड के अमरपुर में मंगलवार को अमरेश्वर महादेव एवं मां पार्वती मंदिर के साथ प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 125 कलश में अठगामा गंगातट से जल भरकर लाया जाएगा। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियां शामिल होंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव सनगही, जयप्रकाश सनगही और संजय कुमार चौधरी ने बताया कि 25 फरवरी से एक मार्च तक प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा पूजन संपन्न कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.