रामपुर, सितम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में जिला सेवायोजन कार्यालय, रामपुर तथा अपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संयुक्त प्रयास से बिलासपुर स्थित अपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, कौशलगंज में कल प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में अभ्यर्थियों का चयन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा ,समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र (जैसे कार्ड/आईडी), पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Hapur News: पिलखुवा में 29 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 5000 से अधिक रिक्तियों के लिए 50 ...