प्रयागराज, जनवरी 23 -- घूरपुर/करमा, हिन्दुस्तान टीम। चित्रकूट के बरगढ़ में शुक्रवार सुबह साहिबे इमाम उर्फ कल्लू के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की खबर जैसे ही प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव कटरा उभारी पहुंची खलबली मच गई। कुछ ही देर में गांव में सन्नाटा पसर गया और लोग एक-दूसरे से कानाफूसी करते नजर आए। इसी गांव का इरफान अंसारी पुलिस एनकाउंटर में पैर में गोली लगने से घायल है। चित्रकूट में व्यापारी के बेटे को अगवा कर उसकी हत्या करने का आरोपी कल्लू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता 70 वर्षीय मकसूद बेटे की मौत की सूचना पर बदहवास हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। घर पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा, लेकिन हर चेहरे पर भय और चिंता साफ झलक रही थी। ग्रामीणों के मुता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.