पीलीभीत, जून 20 -- पूरनपुर। एक दिन पहले हुई कहासुनी के बाद आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने तंमचा लहराकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी का मय तमंचा गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्यानपुर के रहने वाले नफीस पुत्र हनीफ ने बताया कि गुरुवार को उनके सिराज,एजाज पुत्रगण मुख्त्यार, मुख्त्यार, निसार पुत्रगण बन्ने, रियाज, शाहिद पुत्रगण निसार से कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को आरोपी हाथों में धारदार हथियार, लाठी डंडे और तमंचा लेकर उनके घर में घुस आए और नफीस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे नफीस गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका भाई रहीस और मां हसीन बानो बचाने पहुं...