रायबरेली, अप्रैल 18 -- सुलतानपुर। अखण्डनगर के कल्यानपुर में बीते 15 मार्च को भूमि कब्जाने के विवाद में फायरिंग और लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट ने छह आरोपियों को जमानत दी है। आरोपी प्रवेश सिंह के अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि आरोपी नितिन तिवारी, विनय सिंह, अभिनव सिंह, हेमचंद और दुर्गेश दुबे के वकीलों ने भी उनकी जमानतों पर तर्क रखा। सुनवाई के बाद जिला जज सुनील कुमार की कोर्ट में ने साक्ष्य और तर्कों के आधार पर आरोपियों को रिहा करने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...