लखनऊ, दिसम्बर 15 -- अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने सोमवार को गोमतीनगर विस्तार स्थित सीएमएस सभागार में अपना प्रथम स्थापना दिवस मनाया। समारोह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह 'बाबूजी' के त्याग, साहस और राष्ट्रनिष्ठा को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबू जी को याद करते हुए कहा कि अगर आज हम देश और प्रदेश में सत्ता के शिखर पर हैं, तो उसमें बाबूजी कल्याण सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि बाबूजी केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण किए जाते हैं। उनके नाम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.