बोकारो, जनवरी 28 -- कल्याण विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर कसमार प्रखंड मुख्यालय में पोंडा पंचायत के मोचरो निछानी के आदिवासी समुदाय के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र का वितरण किया गया। इस दौरान प्रमुख नियोति दे, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेंद्र कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वाद्य यंत्र वितरण के बाद लगभग एक घंटे तक संथाली गीत व नृत्य में खूब थिरके। इस दौरान प्रखंड प्रभारी कल्याण पदाधिकारी योगेश्वर मांझी ने बताया कि कल्याण विभाग की ओर से निछानी के आदिवासी कलाकारों को दो मांदर, एक नगाड़ा, एक रहड़ा, एक जोड़ा करताल, एक जोड़ा तिरियो, एक बानाम, 50 जोड़ा घुंघरू, एक झुनझुना, एक सिंगा एवं एक घंटा का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...