दुमका, मई 31 -- जनजातीय आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को लेकर कल्याण विभाग द्वारा जरमुंडी प्रखंड के नौ ग्रामीणों को वाद्ययंत्रों की सौगात सौंपी। जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक के द्वारा नौ व्यक्तियों के बीच सभी सामान वितरित किए गए। वाद्ययंत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन भगत, कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार,भाजपा नेता स्वरूप कुमार सिन्हा, संदीप कुमार पांडे, जयनारायण यादव,महादेव यादव, सचिन कुमार व मिथिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...