दुमका, मई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। सुहागिन महिलाओं का पावन पर्व वट सावित्री शनिवार को जिले भर में पारंपरिक विधि-विधान और पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य एवं घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखकर वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की। हिंदू पंचांग के अनुसार वट सावित्री का पर्व प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन पतिव्रता सावित्री ने अपने तप और दृढ़ संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले लिए थे। तभी से सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन वट वृक्ष की पूजा करती हैं, क्योंकि वट वृक्ष को दीर्घायु और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। शनिवार को सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदि...