रांची, दिसम्बर 2 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड स्थित कल्याण विभाग के तहत संचालित सिटीजन फाउंडेशन अस्पताल में मंगलवार को झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ तमाड़ विधायक विकास मुंडा भी मौजूद थे। लगभग 45 मिनट तक चले निरीक्षण में कई खामियां सामने आने पर मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सुधार का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मरीजों से इलाज और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में एक्स-रे सुविधा बंद मिलने पर उन्होंने प्रबंधक को फटकार लगाते हुए जल्द व्यवस्था बहाल करने का आदेश दिया। वहीं प्रसव सेवाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति, स्टाफ और संसाधनों की उपलब्धता पर भी उन्होंने सवाल उठाए। अस्पताल परिसर में गंदगी, शौचालय की खराब स्थिति और ऑपरेशन थिएटर में अव्यवस्था देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.