कटिहार, जून 29 -- समेली,एक संवाददाता मुरादपुर पंचायत के डुमरिया स्थित राजेंद्र पार्क में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले प्रकाश कुमार पासवान के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।प्रकाश कुमार पासवान ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का पद हासिल किया है। उनकी सफलता से मुरादपुर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सम्मान समारोह में प्रकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों के मार्गदर्शन को दिया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर युवाओं की ऐसी उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। यह भी पढ़ें- कल्याण पदाधिक...