नई दिल्ली, जुलाई 7 -- शुरुआती कारोबार में मंगलवार, 7 जुलाई को कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड के शेयर करीब 9% तक लुढ़क गए। शेयर 348.85 रुपये तक आ गया। यह गिरावट उस समय आई है, जब कंपनी ने जून तिमाही के लिए बहुत मजबूत कारोबारी अपडेट दिया है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसका कुल रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले लगभग 38% बढ़ा है।मौजूदा दुकानों और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में तेजी कंपनी की पुरानी दुकानों की बिक्री में इस तिमाही करीब 28% की वृद्धि हुई है, जो दिखाता है कि मौजूदा स्टोर्स से भी शानदार कमाई हुई है। वहीं, कल्याण का अंतरराष्ट्रीय कारोबार भी तेज गति से चला और इसमें सालाना आधार पर लगभग 35% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के डिजिटल-फर्स्ट ज्वैलरी ब्रांड 'कैंडेरे' ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया और इस तिमाही में...