गाजीपुर, फरवरी 3 -- खानपुर। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के प्रमुख पंकज महाराज ने भुजहुआ सत्संग किया। कहा कि हमारा उद्देश्य संत बाबा जय गुरुदेव महाराज के कथन 'बदला हिन्दुस्तान तो बदल जाएगी दुनिया' को साकार करते हुए लोगों को शाकाहारी व सदाचारी बनाना है। कहा कि 84 लाख योनियां भोगने के बाद ये मानव तन मिला है। इसे केवल खाने-पीने और दुनिया बसाने में नहीं गंवाना चाहिए, बल्कि गृहस्थ आश्रम में रहते हुए भी जीवात्मा के कल्याण के लिए भजन करना चाहिए। उन्होंने भजन का अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कोई गाना- बजाना नहीं है, बल्कि वेदवाणी और अनहदवाणी को अंदर के कान से सुनना है। इसका भेद केवल एक जागृत महात्मा ही बता सकते हैं। कहा कि नियमित सुमिरन, ध्यान और भजन करने से तीसरी आंख खुल जाती है, जिससे व्यक्ति घर बैठे भूत, भविष्य और वर्तमान का बोध कर सक...