बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रीमदभागवत कथा के तृतीय दिवस पर वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने नाम-स्मरण की महिमा पर प्रवचन दिया। उन्होंने अजामिल प्रसंग के माध्यम से बताया कि कलियुग में कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग भगवन्नाम और श्रीमदभागवत कथा है। कार्यक्रम में भजन गायक जगदीश भाटिया, दीपक भाटिया, विनोद खंडेलवाल, विनीता, सोनम खंडेलवाल, रजत खंडेलवाल, आयुष सिंह, सीमा राठौर, राघवेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...