मधुबनी, मई 10 -- हरलाखी।हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के कलना गांव स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक कल्याणेश्वर महादेव स्थान व विशौल गांव स्थित विश्वामित्र स्थान का अब जल्द ही कायाकल्प हो जाएगा।

विकास कार्य की राशि दोनों पौराणिक स्थलों को पर्यटकीय रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा करीब 27 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। बिहार सरकार के पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के तत्वाधान में विकासात्मक कार्य किया जाएगा। छह जून को टेंडर की तिथि निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही दोनो स्थानों में पर्यटकीय विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

अर्थव्यवस्था का लाभ जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कल्याणेश्वर महादेव स्थान के लिए 13 करोड़ 60 लाख 99 हजार व विश्वामित्र स्थान के लिए 13 करोड़ 28 लाख 63 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इन दोनों ऐति...