कानपुर, अप्रैल 15 -- कल्याणपुर आवास-विकास में किराए पर कमरा लेकर रहने वाले बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोस्त के दरवाजा खट-खटाने पर जब कोई आहट नहीं मिली तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर उसका शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच की। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कन्नौज के ठठिया गांव निवासी शिव सिंह राज मिस्त्री हैं। परिवार में पत्नी श्यामा देवी, दो बेटियां कशिश व सुहाना हैं। 25 वर्षीय प्रांजुल सिंह इकलौता बेटा था। पिता ने बताया कि करीब दो साल से बेटा कल्याणपुर के आवास विकास में रहकर पीपीएन कालेज से बीएससी करने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। यह भी पढ़ें- कल्याणपुर में बीएससी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.