बोकारो, सितम्बर 26 -- भंडारीदह। सीसीएल एसडीओसीएम यानी कल्याणी परियोजना के वर्कशॉप परिसर से शनिवार को अवैध कोयला खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध जीरो कोल लीकेज अभियान के तहत सीआईएसएफ द्वारा कार्रवाई में अवैध रूप से एकत्रित कर रखा गया 1.360 टन कोयला बरामद किया गया। सीआईएसएफ को सूचना के आधार पर सीआईडब्ल्यू ,सीएचएम एवं एरिया डोमिनेशन टीम द्वारा संयुक्त रूप से उक्त क्षेत्र की जांच की गई। इस दौरान रेलवे लाइन के पास एक स्थान पर एकत्रित कर रखा गया कोयला बरामद हुआ। आवश्यक कार्रवाई के लिए बरामद कोयला संबंधित सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया। यह भी पढ़ें- कारीपानी व बाटा गली से अवैध कोयला बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...