मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता कल्याणी चौक व आसपास के इलाकों में सड़कों से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को गुरुवार की दोपहर विरोध का सामना करना पड़ा। चालान काटे जाने पर फुटपाथी दुकानदार भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।चौक पर सड़क किनारे व नाले के ऊपर लगाई जा रही दुकानों का कचरा फेंके जाने से नाला जाम हो गया है। इसको लेकर संबंधित वार्ड जमादार के स्तर से जुर्माना काटने पर जूस दुकानदार के अलावा एक आलू विक्रेता ने विरोध किया। वे निगम के अधिकारियों से बहस करने लगे। फिर अन्य दुकानदार भी शोर मचाने लगे। तीखी नोंकझोक होने लगी। सूचना मिलते ही निगम के स्तर से नगर थाने को जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। माहौल गरम होते देखकर निगम के अधिकारी व कर्मी वहां से निकल गए। इसके बाद जवाहरलाल रोड से लेकर अंडी गोला तक और मोती...