बाराबंकी, दिसम्बर 1 -- फतेहपुर। करीब एक माह बाद कल्याणी नदी पुल पर फिर बड़ा हादसा होते बचा। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात गन्ना लदी ट्राली पुल पर पलट गई। कुछ देर बाद इसी ट्राली में बारात से लौट रही वैन जा भिड़ी। गनीमत रही वैन की रफ्तार काफी कम थी। जिससे तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए। देर रात हुआ हादसा: देर रात करीब तीन बजे फतेहपुर की ओर से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली बाराबंकी जा रही थी। पुल पर चढ़ते समय अचानक ट्रैक्टर से अलग हुई ओवरलोड ट्राली अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। पुल पर अंधेरा और कोहरा था। इस दौरान रात लगभग 3:20 बजे बिशुनपुर की ओर से आयी इको वैन धुंध होने के कारण ट्राली से जा भिड़ी। वैन में पांच लोग सवार थे। फतेहपुर के ग्राम गौरी बनियानी से बारात जुग्गौर गई थी। वैन में सवा...