बाराबंकी, फरवरी 26 -- रामसनेहीघाट। कभी क्षेत्रवासियों के लिए लाइफलाइन कहे जाने वाला पुल अब वाहनों के गुजरने पर थरथराने लगा है। लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग के बॉर्डर पर बरतानियां हुकूमत के समय में कल्याणी नदी पर बनाया गया पुल अत्यंत जर्जर हो चला है। पुल के कमजोर होने पर विभागीय अधिकारियों ने पुल की मरम्मत कराने की बजाय दोनों तरफ सड़क के बीच दीवाल खड़ी करके सिंगल वाहन के लिए रास्ता बना दिया। यही नहीं अयोध्या जनपद की ओर ओवरगेज लगाकर भारी वाहन के लिए इस पुल पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। रासनेहीघाट से अयोध्या और अयोध्या से रामसनेहीघाट आने जाने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने भारी वाहनों को हाइवे से लेकर आना पड़ता है। लखनऊ-अयोध्या पुराने राजमार्ग पर रामसनेहीघाट सीमा पर अंग्रेजी हुकूमत में में बना पुल आज विभागीय उपेक्षा का मूक गवाह बनकर खड़ा है। समय...