कल्याणी नदी के पुल पर ट्रक ने वृद्ध को कुचला, हादसों में तीन की गई जान
बाराबंकी, मार्च 19 -- बाराबंकी। असंद्रा, जैदपुर व फतेहपुर थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मौके पर परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। ट्रक से लगी थी साइकिल में टक्कर: फतेहपुर संवाद के अनुसार सियाराम गौतम (60) फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझगवां शरीफ के निवासी थे। वह गांव में करीब पांच बीघे भूमि के काश्तकार थे। सियाराम गुरुवार सुबह साइकिल से देवा सीएचसी जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में सुबह करीब 11 बजे वह कल्याणी नदी पुल पर पहुंचे। बताते है कि तभी सामने आ रहे ट्रक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे सियाराम उछल कर सड़क पर जा गिरे। इसी के बाद ट्रक उन्हें पूरी तरह रौंदता निकल गया। सियाराम की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.