प्रयागराज, मार्च 7 -- शक्तिपीठ कल्याणी देवी मंदिर में चैत्र कृष्ण अष्टमी का तीन दिवसीय वार्षिक मेला 10 से 12 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मंदिर के पुजारी पं. सुशील पाठक के अनुसार, इस दौरान दुर्गा शप्तशती का पाठ और कन्या पूजन किया जाएगा। मां कल्याणी का भव्य मनोहारी शृंगार होगा। मंदिर परिसर में देवी जागरण और लोकगीत का कार्यक्रम होगा। मंदिर का कपाट मंगला आरती के बाद सुबह चार बजे दर्शन-पूजन के लिए खुल जाएगा। इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ भक्त निशान चढ़ाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...