मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मोतीपुर। कल्याणपुर हरौना गांव में शुक्रवार को दूसरे दिन भी तनाव बना हुआ है। एहतियातन पुलिस लगातार गश्त लगा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार प्रमोद साहनी, राहुल कुमार, चंदन कुमार, सरोज कुमार, नंदू कुमार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गौरतलब है कि गुरुवार को पंचायत से भड़के एक गुट के दर्जनों लोगों ने रामनरेश चौरसिया के घर पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमला कर आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...