कानपुर, अगस्त 2 -- कानपुर। कल्याणपुर में 10वीं के छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं, परिजन ने परीक्षा को लेकर छात्र के तनाव में होने की आशंका जताई। मूलरूप से हरियाणा के रोहतक निवासी सचिन राठी एक प्राइवेट कंपनी में डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं। सचिन ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा रेयांश शहर के एक चर्चित स्कूल में 10वीं का छात्र था। शनिवार को बेटे ने स्कूल का काम पूरा न होने की बात कहकर स्कूल नहीं गया। इसके बाद वह ड्यूटी चले गए। दोपहर में बेटा पढ़ाई करने की बात कहकर ऊपर कमरे में चला गया। शाम को पत्नी रीना बेटे को बुलाने गई तो वह फंदे से लटक रहा था। तत्काल रीना ने बेटे को फंदे से उतारा और उसे निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान...