कानपुर, अप्रैल 3 -- कल्याणपुर (कानपुर), संवाददाता। कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कल्याणपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस सेक्स रैकेट के तार शहर के 18 होटलों से जुड़ रहे हैं, जहां जिस्मफरोशी के लिए लड़कियों को भेजा जाता था। पुलिस ने इन होटलों में भी छापेमारी की है। युवतियों को पश्चिम बंगाल, झारखंड से एक-एक माह के पैकेज पर बुलाया जाता था। कल्याणपुर के फ्लैट और बर्रा के मकान में रखा जाता था। सेक्स रैकेट के संचालक कथित पत्रकार रोहित वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक एसआई का नाम भी सामने आया है। जल्द ही उस पर भी कार्रवाई हो सकती है। कई और पुलिसकर्मियों पर भी पुलिस की नजर है।पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से गुरुवार को एक युवती ने शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली...