लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कल्याणपुर स्थित रिंग रोड पर बीती रात चोरों ने सेनेटरी शोरूम का ताला तोड़कर दराज में रखे करीब आठ लाख रुपये नकद और कीमती सेनेटरी उत्पादों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने रिंग रोड पर बढ़ती असुरक्षा को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।पीड़ित शोरूम मालिक आदित्य हवेलिया ने बताया कि सुबह जब कर्मचारियों ने दुकान खोली तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। शातिर चोर पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी का डीवीआर और वाई-फाई राउटर भी अपने साथ ले गए, हालांकि हड़बड़ी में वे 50 हजार रुपये की एक गड्डी वहीं छोड़ गए। यह भी पढ़ें- गुडंबा में छत के रास्ते स्टोर में घुसे चोर, नगदी समेत 12 लाख किए पार वहीं सूचना पर पहु...