मोतिहारी, जून 16 -- कल्याणपुर । चकिया केसरिया पर स्थित निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर के सामने सड़क हादसे में दो बाइक सवार किशोर घायल हो गए। साइड लेने के दौरान असंतुलित होने से बाइक पलटकर बांध पर चला गया। जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर लाया गया। डॉक्टर ने मोतिहारी रेफर कर दिया। दोनों की पहचान बड़हरवा महानंद पंचायत के बाकरपुर निवासी अखिलेश कुमार 15 व अमित कुमार 14 के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...