कानपुर, मार्च 18 -- कल्याणपुर। क्षेत्र में शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर महिला भी झुलस गई। कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड निवासी प्राइवेट कर्मी अमित वर्मा पत्नी रीना, बेटे ईशु और बुजुर्ग मां माया के साथ रहते हैं। अमित के घर में बुधवार शाम को बिजली के मीटर के पास दो तारों में शार्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट मे ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में रीना भी झुलस गई। इस पर उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी साम...