कल्याणपुर में लगेगा सात दिवसीय राष्ट्रीय आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर
संभल, जून 5 -- बेटियों को आत्मनिर्भर, संस्कारी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से तहसील क्षेत्र के गांव कल्याणपुर स्थित माता राजकली देवी आर्ष कन्या गुरुकुल में 8 जून से 14 जून तक राष्ट्रीय आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय शिविर में युवतियों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरुकुल संचालक आर्य भोले सिंह त्यागी ने बताया कि आर्य समाज का युवा संगठन आर्य वीर दल पिछले 100 वर्षों से युवा निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय आर्य वीर दल द्वारा पूरे प्रदेश में युवती निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कल्याणपुर में लगेगा सात दिवसीय राष्ट्रीय आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.