कानपुर, अप्रैल 29 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड में रहने वाली एक महिला फंदे पर झूल गई। आनन-फानन में पति फंदा काटकर उसे इलाज के लिए हैलट ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुराना शिवली रोड काली मठिया के पास रहने वाले अंकित गुप्ता की शादी 25 वर्षीय हिमांशी उर्फ मोना से हुई थी। पति ने बताया कि बुधवार को मोना कमरे में पंखे के सहारे फंदे से झूलती दिखी। वह फंदा काटकर उसे इलाज के लिए हैलट लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मोना को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या मौके पर पहुंची मोना की मां रेखा गुप्ता ने पति और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम ...