गोपालगंज, मई 3 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में कुंती देवी, ब्रजकिशोर प्रसाद, शोभा देवी, रीता देवी, रीना देवी एवं नंदकिशोर प्रसाद शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कतालपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, दस लोग जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...