समस्तीपुर, जून 11 -- कल्याणपुर। विद्युत आपूर्ति की स्थिति इन दिनों कल्याणपुर में बिल्कुल ठीक नहीं है। आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं सहित आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपूर्ति बाधित रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्ज करने, खाना बनाने सहित अन्य कार्य में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजपा गांव के राधेश्याम ठाकुर, लदौरा के अभिषेक सिंह, मिल्की के दीनदयाल झा, कल्याणपुर के प्रमोद ठाकुर सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से शाम होते ही आपूर्ति बाधित हो जाती है। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ी मंगलवार से लेकर बुधवार दोपहर तक महज 5 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पाई है। इस भीषण गर्मी में लंबे सम...