कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध प्लॉटिंग व निर्माण को लेकर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। जोन 4 स्थित कल्याणपुर नर्वल में सात बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग और केडीए के बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण को ढहा दिया। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन चार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग व निर्माण को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...