मेरठ, मई 12 -- ग्राम कल्याणपुर निवासी विराट ग्रेवाल पुत्र रुपिन ग्रेवाल ने मुंबई में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नौकायन खेल में पूरे भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गांव, क्षेत्र एवं जनपद का नाम चमकाया है। विराट की इस शानदार उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। विराट ग्रेवाल की इस सफलता पर ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गांव पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाओं एवं जोरदार स्वागत के साथ विराट का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...