कानपुर, मार्च 25 -- कल्याणपुर। गूबा गार्डन के अपार्टमेंट में बने सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ और फायर टीम ने मौके पर पहुंच मजदूरों को टैंक से निकालकर हैलट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दूसरे राउंड की सफाई में हुआ हादसाकर्नलगंज निवासी जावेद (45) अपने बेटे आबिद(25) और दामाद इरफान के साथ गूबा गार्डन के एक अपार्टमेंट मेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई करने पहुंचे थे। पहले राउंड में टैंक की सफाई करके तीनों लोग बाहर आ गए। दूसरे राउंड में जावेद और आबिद और गहराई में फंस गए। बहुत देर तक कोई आवाज न आने पर इरफान ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फिर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स म...