बांका, अगस्त 22 -- बांका, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में शनिवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर बेलहर विधायक मनोज यादव सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के कल्याण और उनके लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विधायक मनोज यादव ने कहा कि सरकार द्वारा एससी-एसटी समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना सभी संबंधित अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Siwan News सरकारी योजनाओं...