महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंच रही हैं। गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से आम जन तक पहुंच रहा है। वे शनिवार की शाम पकड़ी स्थित बालाजी महाविद्यालय में भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। रात्रि प्रवास की तैयारी भी थी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठ...