भदोही, दिसम्बर 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय सभागार में मंगलवार को डीएम शैलेष कुमार ने सेमराधनाथ माघ मेला और कल्पवास को लेकर बैठक ली। संबंधित अफसरों से सभी तैयारियां समय से पहले करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सीएमओ डा. संतोष कुमार चक को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों की सुविधा को देखते हुए व्यवस्था उत्तम रखें। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं मोबाइल टीम द्वारा जीवन रक्षक दवाओं की अनिवार्य होनी चाहिए। साथ ही पर्याप्त एंबुलेंस भी रहे। डाक्टरों के नाम एवं मोबाइल नंबर भी अंकित करने के निर्देश दिए। स्नान के बाद महिलाओं के कपड़ा बदलने के लिए भी अस्थायी चेजिंग रूम बनवाने का आदेश दिया। अलाव के लिए लकड़ी वन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि शेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.