प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला में एक फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ ही कल्पवास पूर्ण हो जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में कल्पवासी अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम वापसी सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट व मेला पुलिस ने माघ मेला क्षेत्र से निकलने के लिए मार्गवार विशेष यातायात योजना लागू की है। योजना के तहत अलग-अलग मार्गों से आने-जाने वाले कल्पवासियों के लिए प्रवेश और वापसी के मार्ग तय किए गए हैं। एसपी मेला नीरज पांडेय ने बताया कि कल्पवासियों के सभी वाहनों की वापसी पैदल श्रद्धालुओं की भीड़ समाप्त होने के बाद कराई जाएगी। श्रद्धालु निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करेंगे। -जौनपुर मार्ग : कल्पवासियों के लिए वाहन सहसों से अंदावा मार्ग पर रहिमापुर होते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.