रुडकी, मार्च 27 -- नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में उन्नति: कल्पना से कल तक विषय पर कार्यशाला में छात्राओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जेनरेटिव एआई और मशीन लर्निंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को भविष्य की तकनीकों से परिचित कराना है। कार्यक्रम का संचालन कर कंपनी की मानव संसाधन प्रबंधक तरन्नुम सक्सेना ने कहा कि एआई अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योगों में गुणवत्ता सुधार और संसाधन बचत में भी उपयोगी है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मैनेजर नित्या अग्रवाल ने मशीन लर्निंग और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के व्यवहारिक उदाहरण समझाए तथा ट्रेनिंग डेटा के माध्यम से कंप्यूटर के निर्णय लेने की प्रक्रिया बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...