बस्ती, जून 2 -- बस्ती। बस्ती रोडवेज डिपो में तैनात सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) का स्थानांतरण कर दिया गया है। प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह के आदेश पर लंबे समय से बस्ती में कार्यरत एआरएम आयुष भटनागर को देवीपाटन क्षेत्र के गोण्डा डिपो में प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। आयुष भटनागर पिछले लगभग तीन वर्षों से बस्ती रोडवेज डिपो का कार्यभार संभाल रहे थे। उनके स्थानांतरण के बाद मिर्जापुर डिपो में तैनात सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव को बस्ती डिपो की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधान प्रबंधक प्रभुनाथ सिंह ने स्थानांतरण आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों अधिकारियों को उनके नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में तीन परिवहन अधिकारियों ने संभाला पदभार यह भी पढ़ें- अंबरीन अख्...