हाजीपुर, अप्रैल 3 -- वैशाली। संवाद सूत्र वैशाली महोत्सव के दौरान बुधवार की रात भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी के कार्यक्रम के दौरान पीछे खड़ी दर्शक दीर्घा की भीड़ जमकर हंगामा किया और कुर्सियां तोड़ दी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों को लाठी भांजकर शांत किया। इसके बाद फिर दोबारा कार्यक्रम शुरू हो सका। दर्शक दीर्घा में कुर्सियां तोड़ी गईं। ऑडियंस की डिमांड दूसरी ड्रेस पहनकर परफार्मेंस करने की थी। इस बीच दर्शकों के हंगामे एवं बीच में रखी कुर्सियों को उठाकर पटकने और तोड़ देने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। बीच में ही कल्पना पटवारी को गाना रोक देना पड़ा। बाद में डीडीसी कुंदन कुमार ने माईक से दशकों में मौजूद उपद्रव करने वाले लोगों को समझाते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आप सभी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी म...