नैनीताल, मार्च 21 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को कल्पना रौतेला ने पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी। विशेषज्ञ के रूप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो. अरविंद भट्ट रहे। कल्पना ने अपना शोध 'स्टडीज ऑन मोर्फोलॉजिकल, बायोकेमिकल एंड प्रोपेगेशन रिस्पांस ऑफ क्रिपीडियम एक्युमिनेटम मालिक्सिक मुसिफेरा' विषय पर डॉ. प्रेम प्रकाश और डॉ. जुगरान के निर्देशन में पूर्ण किया। मौखिक परीक्षा के दौरान प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एसएस बर्गली, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. अनिल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...